संपूर्ण समाधान और ग्राफ़ के साथ मैथैक चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर।

Mathac.com संपूर्ण समाधान के साथ एक चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर प्रदान रहा है। यह उन्नत कैलकुलेटर ग्राफ के साथ-साथ चरण-दर-चरण सम्पूर्ण समाधान भी प्रदान करता है। यह आपके लिए अपने स्कूल का कार्य (चक्रवृद्धि ब्याज से जुड़े) को पूरा करने या बैंक या अन्य जगह से लिए गए लोन के संबंधित जटिल समस्या को हल करने में आपकी मदद कर बेहद हद तक आसान बनाता है। इस उन्नत चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर में एक कॉपी और शेयर बटन शामिल है, जिससे मदद से आप भविष्य के संदर्भ के लिए कैलकुलेट किये गए परिणाम को सहेज सकते हैं या सौदों की बेहतर समझ के लिए उन्हें दूसरों के पास भी भेज सकते हैं। यह कैलकुलेटर उन छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है जो केवल दिए गए मान दर्ज करके और अपने स्कूल असाइनमेंट के प्रश्नों के समाधान के लिए बस सबमिट करके अपने हल को देख सकते हैं। यह उन लोगों के लिए भी बहुत हद फायदेमंद है जिन्होंने बैंक, जमींदार, समूह ऋण आदि से पैसे उधार लिए हैं। वे किस्त और किस्त से संबंधित समस्याओं को समझने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। इसका उपयोग बेहद ही आसान है। उपयोग के लिए निचे दिए गए निर्देश को ध्यान से पढ़े।

Mathac Compound Interest Calculator

Mathac Compound Interest Calculator

Step by Step Solution


क्या है चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर ?

चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर(Compound Interest Calculator), चक्रवृद्धि ब्याज की गणना करने वाला एक उन्नत माध्यम प्रदान करता है। जँहा आप क्षण मात्र में ही चक्रवृद्धि ब्याज की गणना कर सकते है। इस कैलकुलेटर द्वारा जेनेरेट किया गया हल सम्पूर्ण हल होगा। इसके सम्पूर्ण हल में पूर्ण सूत्र(formula) के साथ-साथ ग्राफ यानि विजुअल के सहायता से बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है। इस कैलकुलेटर द्वारा जेनेरेट किया गया हल को आप किसी के पास भेज भी सकते है और उसे कॉपी कर प्रिंट भी कर सकते है। हमारे चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर के मदद से आप अपने ऋण या जमा या आगामी निवेश से मिनले वाले या देने वाले चक्रवृद्धि ब्याज का सही-सही मूल्यांकन कर सकते है।

एडवांस चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर उपयोग करने का कुछ मुख्य लाभ :

जैसे की हम जानते है कि सामान्य कैलकुलेटर भी गणितय सवाल का हल त्वरित जेनेरेट करने में सक्षम होता है। इसी प्रकार, यह उन्नत चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर का उपयोग चक्रवृद्धि ब्याज से जुड़े सवाल के हल को 100% श्रुति मुक्त बनाने में किया जाता है। आइये इसीप्रकार इस कैलकुलेटर के कुछ और लाभ को भी समझते है।

  • केवल एक बटन से ही चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कर सकते है।
  • मात्र एक से ही मिश्रधन(Amount), मूलधन(Principal ), दर(Rate) , समय(Time) को भी ज्ञात किया जा सकता है। कैलकुलेटर के प्रयोग विधि निचे दिया गया है।
  • इस उन्नत चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर द्वारा जेनेरेट किया गया हल चरण दर चरण होगा (step by step solution) और उसमे विज़ुअल ग्राफ भी समलित होगा है।
  • यदि आपके द्वारा उधार लिया हो या उधार दिया जा रहा है। या आपके द्वारा निवेश किया जा रहा है। इन सभी परिस्थितयों में आप चक्रवृद्धि ब्याज का पूर्वानुमान लगा सकते है।
  • चक्रवृद्धि ब्याज से जुड़े हर एक सवाल को हल करने के साथ – साथ आप उस सवाल के हल को प्रिंट या अपने दोस्तों के पास शेयर भी कर सकते है।
  • इस उन्नत कैलकुलेटर द्वारा जेनेरेट किया गया चक्रवृद्धि ब्याज का हल चरण दर चरण होता है। जिसके मदद से आप गणना करना भी सिख सकते है।

चक्रवृद्धि ब्याज से जुड़े अवधारणओं का प्रयोग कहाँ-कहाँ किया जा रहा है ?

चक्रवृद्धि ब्याज का उपयोग मुख्य रूप से वित्तीय संस्थान और वित्तीय उत्पादों से लाभ लेने वाले व्यक्ति द्वारा किया जाता है। आइये इसके अवधारणा को और विस्तार से निम्लिखित बिन्दुओ द्वारा समझते है।

  • जब धन को निवेश किया जाता है: यदि आप कहीं पर कुछ धन को निवेश करने जा रहे है। तो आप निवेश करने से पहले ही मिलने वाले चक्रवृद्धि ब्याज का पूर्वानुमान लगा कर अपने निवेश को बढ़ा या घटा भी सकते है ।
  • जब धन उधार दिया जाता है: यदि आप किसी व्यक्ति को उधार देते है। तो आपको उस व्यक्ति विशेष से अवधि के अंत में मिलने वाले चक्रवृद्धि ब्याज की 100% श्रुति मुक्त गणना करने में किया जाता है।
  • जब धन उधार लिया जाता है: यदि आप किसी वित्तीय संसथान से उधार लेते है। तो आपको उस वित्तीय संसथान या व्यक्ति विशेष को अवधि के अंत में दिए जाने वाले चक्रवृद्धि ब्याज की सौ टका गणना करने में किया जाता है। यदि आप उधार लेना चांहते है तो क्लिक करे

उपरोक्त दिए हुऐ स्थितियों आप चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर का उपयोग करके अपने गणना को और भी आसान बना सकते है।

मैथैक चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें ?

इस चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर का उपयोग करना बेहद ही सरल प्रक्रिया है, जँहा आप चक्रवृद्धि ब्याज से संबंधित अपने प्रश्नों को हल पा सकते हैं। यह दृश्य ग्राफ़ के साथ आपके प्रश्नों हल का चरण दर चरण गहन समाधान के साथ प्रदान करता है। इस कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें:

  • सबसे पहले आप अपने प्रश्नों में दिए गए मानों को खोजें या समझे। (मूलधन(Principal), दर(Rate), समय(Time), चक्रवृद्धि ब्याज(Compound Interest))।
  • फिर, आपके पास मौजूद मानों के आधार पर सही का विकल्पों का चयन करें। मान लें “प्रश्नों में मूलधन, दर और समय दिए गए हैं, तो फिरआप चयन बॉक्स से मूलधन, दर और समय विकल्प चुनें
  • आवश्यक इनपुट बॉक्स में दिए मान दर्ज करें (मूलधन, दर, समय और चक्रवृद्धि ब्याज), फिर समय प्रारूप (from Time selection box) चुनें (वार्षिक(yearly) या अर्धवार्षिक(half-yearly) या त्रैमासिक(third-monthly) या मासिक(monthly))
  • सॉल्व बटन(solve button) को दबाएं (जो हरे रंग के हैं)। आप का हल तुरंत जेनेरेट हो जायेगा।
  • यदि आप अपना समाधान या हल को कॉपी करना चाहते हैं, तो कॉपी बटन(copy button) पर क्लिक करें।
  • यदि आप अपना समाधान या हल को भेजना चाहते हैं, तो शेयर बटन(share button) पर क्लिक करें।
  • यदि आप और अधिक गणना करना चाहते हैं, तो रिफ्रेश बटन(refresh button) पर क्लिक करें। जो सारे इनपुट बॉक्स को क्लियर कर देगा।
Mathac Compound Interest Calculator

चक्रवृद्धि ब्याज से जुड़ी महत्वपूर्ण परिभाषा(मूलधन, समय, दर, चक्रवृद्धि ब्याज और मिश्रधन )।

  • मूलधन(Principal): बैंक या जमींदार या व्यवसायी या स्वंय सहायता समूह से ऋण जो उधारकर्ता द्वारा उधार लिया गया प्रारंभिक धन, मूलधन (Principal) कहलाता है। इसे P से दर्शाया जाता है।
  • दर(Rate): मूलधन (उधार देने का प्रारंभिक धन) पर उधारकर्ता द्वारा जो अतिरिक्त धन दिया जाता है और यह अतिरक्त धन प्रतिशत में प्रभाषित की जाती है जो मूलधन पर लागू होती है। इसे दर कहते है और R से दर्शाया जाता है।
  • समय(Time): यह वह अवधि है जिसके अंतर्गत उधारकर्ता ने ऋणदाता से धन उधार लिया है। यह वर्ष, महीने, दिन में हो सकता है। इसे T से दर्शाया जाता है।
  • चक्रवृद्धि ब्याज(Compound Interest): यह ब्याज मूलधन (उधार दिया गया धन) और पिछली अवधि में प्राप्त ब्याज के योग पर गणना की जाती है। इसका मतलब है कि ब्याज पहले कार्यकाल में मूलधन की गणना करता है, लेकिन दूसरे कार्यकाल में पिछले ब्याज (पहली अवधि) और मूलधन दोनों पर ब्याज की गणना की जाती है। चक्रवृद्धि ब्याज का लोकप्रिय नाम ब्याज का ब्याज भी कहा जाता है। इसे CI से दर्शाया जाता है।
  • राशि/मिश्रधन(Amount): उधार दिए गए धन और वसूले गए धन (मूलधन + चक्रवृद्धि ब्याज) की कुल राशि को राशि के रूप में जाना जाता है। इसे A से दर्शाया जाता है।

चक्रवृद्धि ब्याज से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सूत्र।

सूत्र में प्रयुक्त लघु शब्द: P = मूलधन, R = दर, T = समय, A = राशि, CI = चक्रवृद्धि ब्याज।

ज्ञात करना हैदिया हैसूत्र(Formulas)
AP, R & T=\(P\left( 1 + \frac{R}{100}\right)^n \)
PA, R & T=\(\frac{A}{\left( 1 + \frac{R}{100}\right)^n }\)
TA, P & R=\(\frac{A}{P} = \left( 1 + \frac{R}{100}\right)^n \)
n(T) को ज्ञात करने के लिए घातांक(exponential) की तरह हल करें।
RA, P & T= \(\frac{A}{P} = \left( 1 + \frac{R}{100}\right)^n \)
R को ज्ञात करने के लिए घातांक(exponential) की तरह हल करें।
CIA, P=₹(A – P)

चक्रवृद्धि ब्याज से संबंधित कुछ उपयुक्त उदाहरणों की मदद से इस कैलकुलेटर का उपयोग सीखें।

ये प्रश्न मैन्युअल रूप से और चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर की मदद से हल किया गया हैं। दोनों तरीके आपको कैलकुलेटर की सटीकता को समझने में भी मदद करेगा। नीचे दी गई image में चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर के माध्यम से हल को प्राप्त करने के लिए आवश्यक सरल चरणों को दर्शाती है।

Q. श्याम ने बैंक से 2 वर्ष के लिए 6% की दर से ₹10,000 उधार लिए। यदि बैंक वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज लेता है। 2 वर्ष बाद उसके द्वारा चुकाई गई कुल राशि ज्ञात कीजिए।

हल: P = ₹10,000 , R = 6%, T = 2y,

यदि वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज हो, तो n = 2

हम जानते हैं,

A =\(P\left( 1 + \frac{R}{100}\right)^n \)

A =\(10,000\left( 1 + \frac{6}{100}\right)^2 \)

A =\(10,000 \left( \frac{106}{100} \times \frac{106}{100} \right)\)

A = ₹106×106

A = ₹11,236

CI = A – P

CP = ₹11, 236 – ₹10,000

CI = ₹1,236

उपरोक्त प्रश्नों से दिए मान को इस चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर में कैसे दर्ज करें।

How to enter values in above Compound Interest Calculator from Questions.

उपरोक्त चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर द्वारा जेनेरेट किया गया सम्पूर्ण हल को देखियें।

Solution provided by above Compound Interest Calculator.

संबंधित ग्राफ उपरोक्त चक्रवृद्धि ब्याज कैलकुलेटर द्वारा जेनेरेट किया गया है।

Related Graph provided by above Compound Interest Calculator.

Scroll to Top